इस्‍टर्न इंस्‍टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटि‍ड लर्निंग इन मैनेजमेंट (ईआईआईएलएम) यूनि‍वर्सिटी

दूरस्‍थ शि‍क्षा नि‍देशालय (डीडीएल)

 हो | शासी नि‍काय | प्रवेश प्रक्रि‍य | परीक्षा | वि‍भाग | वि‍श्‍ववि‍द्यालय अनुदान आयोग का अनुमोदन | संपर्क

कुलाधि‍पति‍‍ की मेज से - सुश्री ऊषा अग्रवाल

प्रि‍य अभ्‍यार्थी,
मैं सभी संकाय और स्‍टाफ सदस्‍यों के साथ उच्‍च शि‍क्षा के सभी अभ्‍यर्थि‍यों का ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय में स्‍वागत करती हूं। हमारा उद्देश्‍य वर्तमान ग्‍लोबल बि‍जनेस वर्ल्‍ड के प्रत्‍येक क्षेत्र में वि‍श्‍व स्‍तरीय दक्षता और अभि‍नव शि‍क्षा प्रदान करना है। हम ऐसी शि‍क्षा प्रणाली मुहैया कराने की आकांक्षा रखते हैं जो रोजगार प्रदान करने से बढ़कर आजीवन व्‍यावसायि‍क तथा व्‍यक्‍ति‍त्‍व वि‍कास की नींव पर ध्‍यान केन्‍द्रि‍त करती हो। हमारा उद्देश्‍य वि‍श्‍व का सबसे प्रगति‍शील वि‍श्‍ववि‍द्यालय बनना है जि‍से अपने अध्‍यापन और शि‍क्षण, अनुसंधान, भागीदारी, अंतर्राष्‍ट्रीय कार्यकलापों और सहयोग की प्रांसगि‍कता, नवीनता और जागरूकता के लि‍ए मान्‍यता मि‍ली हो। हम ऐसे स्‍नातक तैयार करने का प्रयास करते हैं जि‍न्‍हें राष्‍ट्रीय तथा अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में तत्‍काल रोजगार और स्‍वीकृति‍ प्राप्‍त हो सके।

हम ग्‍लोबल कार्यस्‍थल में छात्रों की दक्षता और सहयोग को मान्‍यता देते हैं और हमारा यह प्रयास है कि‍ अधि‍कतम छात्रों को बेहतरीन प्रांसगि‍क शि‍क्षा उपलब्‍ध करा सकें। ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय भौगोलि‍क और आर्थि‍क अवरोधों से परे जाकर छात्रों तक पहुंचने, उनके सपने और आकांक्षाएं पूरी करने के लि‍ए अभि‍नव शि‍क्षा का पथ-प्रदर्शक बनने का प्रयास कर रहा है। आधुनि‍क अनुसंधान का इस्‍तेमाल करते हुए उभरते हुए बाजारों और उद्योगों के लि‍ए ग्‍लोबल स्‍तर पर वि‍षयों की शुरूआत करके यह विश्‍ववि‍द्यालय परम्‍परागत शि‍क्षा से आगे हैं। वि‍श्‍ववि‍द्यालय कैम्‍पस आपका पथ-प्रदर्शक बनने का वायदा करता है।

हालांकि‍ ग्‍लोबल परि‍वेश में छात्रों की रोजगार उपोगि‍ता और प्रति‍स्‍पर्धात्‍मक योग्‍यता में वृद्धि‍ करने में ज्ञान और कौशल महत्‍वपूर्ण कारक हैं लेकि‍न ऐसी प्रशि‍क्षि‍त और व्‍यावसायि‍क जनशक्‍ति‍ की मांग में वृद्धि‍ करने के लि‍ए आर्थि‍क वि‍कास का परि‍वेश और अवसर परम आवश्‍यक हैं। यह वि‍श्‍ववि‍द्यालय प्रति‍भा का व्‍यापक पूल तैयार करने में तकनीकी वि‍कास की प्रक्रि‍या में सहयोग कर रहा है जो राष्‍ट्र के आर्थि‍क और सामाजि‍क विकास में कारगर रूप से सहयोग दे सकता है। इस बारे में हम युवा शोध छात्रों को प्रोत्‍साहि‍त कर रहे हैं और उन्‍हें व्‍यावसायि‍क और व्‍यक्‍ति‍गत रूप से वि‍कसि‍त होने के लि‍ए संगत प्रवेश मुहैया करा रहे हैं।
हम मानते हैं कि‍ जीवन में कि‍सी संस्‍था का चयन करना एक महत्‍वपूर्ण नि‍र्णय होता है। अधि‍क मार्गदर्शन और सहायता के लि‍ए आप हमारे परामर्शदाताओं के साथ सहर्ष वि‍चार-वि‍मर्श कर सकते हैं।

Switch to English Website