|
कुलपति– डा0 ए.शंकर
रेड्डी का संदेश
प्रिय छात्रों,
इस्टर्न इंस्टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटिड लर्निंग इन
मैनेजमेंट (ईआईआईएलएम) यूनिवर्सिटी में आपका स्वागत है।
विश्वविद्यालय में उद्देश्य विज्ञान, इंजीनियरिंग,
सूचना प्रौद्योगिकियों, प्रबंधन तथा संबद्ध विषयों की
सभी शाखाओं में अपने सभी नियमित तथा दूर शिक्षा पद्धति
के छात्रों को बेहतरीन शिक्षा मुहैया कराना है ताकि
छात्रों को रोजगार के लिए तैयार किया जा सके। ईआईआईएलएम
विश्वविद्यालय में आपको नये विचारों और अंतरदृष्टि
से युक्त गतिशील और अनुशासित परिवेश में एक नया अनुभव
प्राप्त होगा जो आपके सपने साकार करने में अधिक ऊंचाईयों
तक लेकर जाएगा। हमारे प्रोग्राम अवधारणा की दृष्टि से
व्यापक हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने पसंदीदा
कैरियर में कामयाब होने के लिए ज्ञान और कौशल की मजबूत
आधारशिला बनाने की ओर प्रेरित करते हैं। हमारे शैक्षिक
प्रोग्राम अंतर्राष्ट्रीय मानकों की तुलना में न केवल अधिक
महत्वपूर्ण माने जाते हैं बल्कि औद्योगिक तथा प्लेसमेंट
संगठनों की अपेक्षाओं के अनुसार सरल भी हैं। कक्षाएं,
प्रयोगशालाएं और उपकरण उद्योग जगत की आवश्यकताओं के
अनुसार हैं और अध्यापक अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र में
समर्पित व्यावसायिक हैं। प्रोग्राम नियोक्ताओं की
जरूरतों के अनुसार प्रासंगिक हैं और दीर्घकालिक रोजगार
और विकास के अवसर प्रदान करने वाले क्षेत्रों पर फोकस करते
हैं।
ईआईआईएलएम विश्वविद्यालय भारतीय तथा विदेशी उत्कृष्टता
संस्थानों के साथ शैक्षिक संपर्क स्थापित करेगा ताकि
हमारे प्रोग्राम्स के ढांचे, विषय वस्तु और सेवा अदायगी
में लगातार सुधार सुनिश्चित किया जा सके। हमारी यह मान्यता
है कि मूल्य आधारित शिक्षा सतत् परिवर्तनशील कार्यपरिवेश
में कहीं अधिक प्रासंगिक होगी। यह उद्देश्य शिक्षा तथा
उद्योग जगत से नियुक्त किए गए सक्रिय और कुशल संकाय के
माध्यम से पूरा किया जाता है। अध्यापन और ईआईआईएलएम
छात्रों के कैरियर को आकार देने के प्रति उनकी मिशनरी
जिज्ञासा के बल पर सुदृढ़ और बेहतर भविष्य सुनिश्चित
हो पाएगा। ईआईआईएलएम विश्वविद्यालय की खुली संस्कृति
है जिसमें परस्पर विश्वास हमारी शिक्षा के प्रति गहरी
प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
ईआईआईएलएम विश्वविद्यालय का शैक्षिक दर्शन प्रत्येक
छात्र को व्यक्तिनिष्ठ बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने पर
आधारित है। छात्रों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों
स्तरों पर शिक्षा और विकास के लिए उत्साहवर्धक और
सहायक परिवेश उपलब्ध कराया जाता है।
|