इस्‍टर्न इंस्‍टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटि‍ड लर्निंग इन मैनेजमेंट (ईआईआईएलएम) यूनि‍वर्सिटी

दूरस्‍थ शि‍क्षा नि‍देशालय (डीडीएल)

 हो | शासी नि‍काय | प्रवेश प्रक्रि‍य | परीक्षा | वि‍भाग | वि‍श्‍ववि‍द्यालय अनुदान आयोग का अनुमोदन | संपर्क

परीक्षा

परीक्षाएं वर्ष में दो बार होंगी।

2)      परीक्षा का माध्‍यम केवल अंग्रेजी होगा।

3)      नि‍र्धारि‍त परीक्षा शुल्‍क प्रवेश/पंजीकरण/पुन: पंजीकरण फार्म के साथ अदा कि‍या जाएगा।

4)      ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय द्वारा अनुमोदि‍त परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम के अनुसार प्रत्‍येक छात्र की परीक्षा ली जाएगी। उपयुक्‍त तथा/अथवा आवश्‍यक समझे जाने पर पाठ्यक्रम/वि‍षय वस्‍तु में परि‍वर्तन करने का अधि‍कार ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय के पास सुरक्षि‍त रहेगा।

5)      परीक्षा प्रारंभ होने से पहले परीक्षा-सारणी ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय की वेबसाइट के साथ-साथ कैम्‍पस में भी दर्शाई जाएगी। छात्रों को प्रवेश पत्र परीक्षा प्रारंभ होने से पहले जारी कर दि‍ए जाएंगे। यदि‍ कि‍सी उम्‍मीदवार को उपर्युक्‍त के संदर्भ में कोई सूचना प्राप्‍त नहीं होती है तो उसे तत्‍काल प्रवेश कार्यालय से संपर्क करना चाहि‍ए।

6)      कुछ मामलों में उम्‍मीदवारों को अस्‍थायी अनुक्रमांक दि‍ए जाते हैं क्‍योंकि‍ या तो उन्‍होंने पात्रता संबंधी दस्‍तावेज प्रस्‍तुत नहीं कि‍ए थे या उनका सत्‍यापन चल रहा होता है। तथापि‍, यह उसके प्रवेश का पुष्‍टि‍करण नहीं है और कि‍सी भी स्‍तर पर कोई वि‍संगति‍ पाए जाने पर उसका प्रवेश रद्द कि‍या जा सकता है।

 

 

Switch to English Website